सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के चांद का पुरवा गांव में एक नवविवाहिता की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार मछरेहटा थाना क्षेत्र के सुनापुर गांव निवासी रूबी पाल का विवाह मई 2025 में नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के चांद का पुरवा गांव निवासी शिव प्रताप के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि रविवार को जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद रूबी की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पहले जिला अस्पताल सीतापुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ में इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने नैमिषारण्य पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







