केएम अस्पताल के डॉक्टरों ने 10 माह से बेजान पड़े मरीज को किया स्वस्थ आयुष्मान योजना से मिली किच्चू को नई जिंदगी, एचसीवी पॉजिटिव होने के बाद भी सफल ऑपरेशन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। चिकित्सा जगत में संवेदनशीलता और तकनीक के संगम का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। बदनगढ़ (नंदगांव) के निवासी 40 वर्षीय किच्चू, जो पिछले 10 महीनों से बिस्तर पर बेजान पड़े थे, अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने पैरों पर खड़े होने की राह पर हैं। यह संभव हो पाया है केएम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. संदीप चौहान और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के सफल समन्वय से। करीब 10 महीने पहले एक सड़क हादसे ने किच्चू की जिंदगी बदल दी थी। इस हादसे के बाद उनके शरीर की मूवमेंट पूरी तरह बंद हो गई थी। परिजन उन्हें दिल्ली के एम्स सहित कई बड़े निजी अस्पतालों में ले गए, लेकिन किच्चू के एचसीवी (हेपेटाइटिस सी) पॉजिटिव होने के कारण कई संस्थानों ने इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए। आर्थिक तंगी ने परिवार की हिम्मत तोड़ दी थी और महंगे इलाज का खर्च उठाना उनके बस के बाहर था। निराशा के बीच एक परिचित की सलाह पर परिजन किच्चू को लेकर केएम अस्पताल पहुंचे। यहाँ न्यूरो सर्जन डॉ. संदीप चौहान ने मामले की गंभीरता को समझा। जांच में पाया गया कि रीढ़ की हड्डी के पास नसें दब गई हैं, जिससे शरीर के निचले हिस्से और हाथों में जान नहीं बची है। डॉ. चौहान ने साफ किया कि बिना ऑपरेशन के मरीज का ठीक होना नामुमकिन है।
मरीज की आर्थिक स्थिति को देखते हुए डॉ. चौहान ने परिवार को सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी। योजना के तहत मरीज का पंजीकरण कर पूरी तरह निःशुल्क इलाज शुरू किया गया। न्यूरो सर्जरी के विभागाध्यक्ष डा. संदीप चौहान व डा. आशुतोष, डा. निधि, डा. चिंतन ने किच्चू का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया। एचसीवी पॉजिटिव होने की चुनौती के बावजूद डॉक्टरों ने पूरी सावधानी के साथ सर्जरी की। ऑपरेशन के कुछ ही समय बाद किच्चू की बॉडी में रिकवरी शुरू हो गई। न्यूरो सर्जन डा. संदीप चौहान ने बताया मरीज की हालत काफी नाजुक थी और संक्रमण (एचसीवी) के कारण जोखिम भी था, लेकिन सही समय पर सर्जरी और आयुष्मान योजना के सहयोग ने इसे सफल बनाया। आज मरीज स्वस्थ है और उसकी बॉडी पूरी तरह रिकवर कर चुकी है। किच्चू के परिजनों ने केएम विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी एवं अस्पताल प्रबंधन और डॉ. चौहान की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहाँ बड़े अस्पतालों ने मना कर दिया था, वहीं केएम अस्पताल ने न केवल इलाज किया बल्कि आर्थिक बोझ से भी मुक्त रखा। आज किच्चू के चेहरे की मुस्कान पूरे परिवार के लिए एक नया सवेरा लेकर आई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत