नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जहाँ एक ओर आष्टा थाना प्रशासन, थाना प्रभारी श्रीमान गिरीश दूबे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिन-रात सजगता, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के समक्ष सेवा और सहानुभूति का एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच पुलिस जवानों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए DBCPL (बर्टिस फाउंडेशन) के सहयोग से “प्रोजेक्ट निरामय” एवं ए एस जी हॉस्पिटल प्रशासन के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पुलिस जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण, आई चेकअप, डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु परामर्श, गर्मी से सुरक्षा संबंधी जागरूकता एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई। कार्यक्रम में डीबीसीपीएल द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट निरामय” ए एस जी आई हॉस्पिटल के साथ समन्वय एवं सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।
इस पहल की सबसे भावुक और हृदयस्पर्शी विशेषता यह रही कि थाना परिसर में आने वाले वे सामान्य एवं निरपराध लोग, जो कभी-कभी परिस्थितिवश आपसी रंजिश, मानसिक तनाव अथवा शिकायतों के कारण पीड़ा का सामना करते हैं, उनकी भावनाओं को समझते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण एवं उचित परामर्श की व्यवस्था भी थाना प्रभारी गिरीश दुबे के द्वारा की गई। यह पहल केवल एक स्वास्थ्य शिविर तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास, अपनत्व, संवेदना और मानवीय रिश्तों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा। थाना प्रभारी श्रीमान गिरीश दूबे एवं डी बी सी पी एल ने अपने व्यवहार एवं कार्यशैली से यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तथा टोल प्लाजा केवल टेक्स लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की पीड़ा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और मानवीय भावनाओं के प्रति भी समान रूप से संवेदनशील एवं उत्तरदायी है। आष्टा थाना एवं डीबीसीपीएल की यह संयुक्त पहल सेवा, संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता का ऐसा प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है, जिसकी क्षेत्रभर में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
यह प्रयास न केवल पुलिस एवं डी बी सी पी एल की सकारात्मक छवि को सशक्त करता है, बल्कि समाज में विश्वास और मानवता की नई रोशनी भी जगाता है। इस मौके पर अमलाह टोल प्लाजा प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह चौधरी उपनिरीक्षक राजकुमार यादव सहायक उपनिरीक्षक सुभाष कटारे, डॉक्टर एम बी बी एस अर्पित भार्गव, ए एस जी हॉस्पिटल टीम ऑप्टम सत्यम मिश्रा, नेत्र परीक्षण अधिकारी, राहुल गोस्वामी, विकी राय संदीप सिंह मकवाना, नरेंद्र सिंह कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर्, अजय सिंह सोलंकी आदि कई
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







