बडुद गेहूं उपार्जन केंद्र पर किसानों का फुटा गुस्सा तोल में धांधली और अवैध वसूली को लेकर जड़ा ताला प्रशासन में हड़कप

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के दौरान बडूद स्थित उपार्जन केंद्र पर गुरुवार को अव्यवस्थाओं के चलते किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने केंद्र पर ताला जड़ते हुए सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने गेहूं की तुलाई में अनियमितता व तुलावटियों व हम्मालों पर अवैध वसूली के आरोप लगाए।
किसानों ने बताया शासन के नियमानुसार बोरी में 50 किलो 135 ग्राम गेहूं भरा जाना चाहिए, लेकिन केंद्र पर जबरन 50 किलो 600 ग्राम गेहूं भरवाया जा रहा है। यानी प्रति बोरी करीब 465 ग्राम गेहूं अतिरिक्त लिया जा रहा है। यह हजारों क्विंटल के घोटाले की ओर इशारा करता है। किसानों ने कहा एक ओर सरकार किसानों को अन्नदाता मान उन्हें समृद्ध बनाने व उनकी आय दोगुनी करने की बात कह रही है। वहीं धरातल पर स्थिति कुछ और है। कुछ गैर जिम्मेदार अधिकारी सरकार की कार्य प्रणाली पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यातायात बाधित हुआ। अधिकारियों की समझाइश व जांच के आश्वासन के बाद केंद्र पर वापस खरीदी कार्य शुरू हो सका।
रुपए नहीं देने पर हम्माल रोक देते है वाहन
इसके अलावा किसानों ने तुलावटियों व हम्मालों पर प्रति वाहन 700 से एक हजार रुपए की मांग करने के गंभीर आरोप भी लगाए। किसानों का कहना है कि जो राशि नहीं देता उसकी गाड़ी रोक दी जाती है। किसानों ने पूर्व में भी इसकी सूचना खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई ना होने से कर्मचारियों के हौंसले बुलंद रहे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने टोकन व्यवस्था को लेकर भी आरोप लगाए। बासवा के किसान राजेंद्र सिंह ने बताया 2 मई का स्लॉट बुक होने व टोकन नंबर 16 होने के बावजूद पिछले चार दिन से उनकी गाड़ी धूप में खड़ी है। जबकि बाद के नंबरों की तुलाई की जा रही है।
दो तौल कांटे में मिली गड़बड़ी, करवाए बंद
तहसीलदार कशिया सोलंकी ने बताया हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। हम्मालों द्वारा राशि लेकर तुलाई करने की बात कही जा रही थी। साथ ही तौल कांटों में गड़बड़ी की शिकायत किसानों ने की। जांच में दो कांटों में परेशानी थी। इन्हें बंद कराया गया। अन्य दो तौल कांटों से तुलाई शुरू करवाई। लेकिन किसान फिर से हंगामा करने लगे। एसडीएम सत्यनारायण दरों व सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रीति राठौर ने बताया शिकायत सही मिलने पर पंचनामा बनाया है। किसानों की समस्याएं लिखित में ली। उन्होंने बताया आगामी कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा है। जांच दल में सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र सोलंकी साथ थे। वहीं जनपद सदस्य जितेंद्र सोलंकी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला भी मौके पर पहुंचे व किसानों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों से चर्चा की। उपार्जन केंद्र की अव्यवस्थाओं को लेकर जहां किसानों ने आक्रोश जताया, वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा उपार्जन केंद्र पर गेहूं के कट्टों में भ्रष्टाचार करते हुए तुलाई केंद्र प्रभारी का स्पष्ट रूप से पंचनामा बनाया गया। साथ ही तुलावटी व हम्मालों द्वारा राशि की मांग की गई। यह विषय भ्रष्टाचार निवारण के अधिनियम 188 के तहत आता है। इसलिए उपार्जन केंद्र प्रभारी व हम्मालों पर इस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएं। इस दौरान जयराम छलोत्रा, भगीरथ बोबडिया, देवेंद्र छापरिया, शिवराम संकड़िया, राजेश करोड़ा, आलोक बोबडिया और अन्य किसान उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत