बेजुबानों की जान बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाउंडेशन विगत 7 वर्षों से बांट रही सकोरे

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला रिपोर्टर
संस्था ने रामपुरा नगर में आम लोगों में निःशुल्क वितरित किए सकोरे
रामपुरा भीषण गर्मी में पक्षी तथा जीव जंतु पानी की तलाश करते हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है कि पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराए। ताकि उनके जीवन की रक्षा हो सके ।इसी उद्देश्य को लेकर मध्य प्रदेश की संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा बेजुबान पशु पक्षियों को भोजन पानी उपलब्ध कराने के लिए रविवार को नीमच जिले के रामपुरा में आम लोगों में निःशुल्क सकोरे वितरित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत लालबाग चौक से संस्था के जिला अध्यक्ष कमलेश भमरोठा ने हरि झंडी दिखाकर की गई। संस्था ने नगर के विभिन्न दुकानों पर नि:शुल्क सकोरे वितरित किए। संस्था ने सकोरे के साथ आयुर्वेदिक पौधे, फूलों के पौधे के बीज भी दिए। ताकि बरसात के मौसम में सकोरे में बीज लगाकर। जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।। संस्था ने आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक किया। कि गर्मी के मौसम में अपने घरों छतो और आसपास पक्षियों के लिए दाना पानी अवश्य रखें जिससे विलुप्त हो रहे हैं पक्षियों का जीवन बचाया जा सके ।। संस्था ने नगर के प्रमुख सार्वजनिक प्रशासनिक जगहों पर भी सकोरे बांधे। और प्रतिदिन पानी डालने का संकल्प लिया।।

उक्त कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक कृष्णा परिहार, नीमच जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी, जिला महासचिव सुनील सोलंकी, जिला सचिव विशाल तोसावत, रामपुरा तहसील अध्यक्ष नितिन घावरी, मनासा तहसील मनोज राव, उपाध्यक्ष विष्णु मालवीय, मीडिया प्रभारी अर्जुन मालवीय, कोषाध्यक्ष दीपांशु झाब, तहसील सचिव कुशाल मालवीय, तहसील सह सचिव यशवंत रेगर, तहसील उपाध्यक्ष समीर मंसूरी,जिला कोषाध्यक्ष भारत बामनिया, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष सूर्यवंशी, सदस्य रवि भट्ट आदि बड़ी संख्या नगर वासी, पत्रकार,संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत