एमपीपीएससी ने जारी की 1220 पदों की चयन सूची

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान इंदौर निखोरिया

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पहली बार एक साथ 1220 पदों के लिए चयन सूची जारी की है शुक्रवार को 1832 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए यह परिणाम घोषित किया गया कल 1832 पदों में से 1649 पद मुख्य चयन सूची के लिए निर्धारित थे लेकिन आयोग को केवल 1220 योग्य उम्मीदवार ही मिल सके एमपीपीएससी अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा ने कहा की चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए सभी इंटरव्यू एक साथ आयोजित किए गए जो करीब ढाई महीने तक चले तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चयन सूची जारी की गई वहीं 357 खाली पदों में सबसे अधिक 256 सीट एसटी वर्ग और 55 सीट ईडब्ल्यूएस वर्ग की है दिव्यांग के 108 पदों में से 46 पदों पर उपयुक्त भर्ती नहीं मिल पाई
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 8 अगस्त 2024 को 890 पदों के विज्ञापन के साथ हुई थी बीच में दो बार प्रक्रिया निरस्त भी करनी पड़ी बाद में 14 नवंबर 2025 को पदों की संख्या बढ़कर 1832 कर दी गई करीब डेढ़ साल बाद 27 जनवरी से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू हुई
वही प्रदेश के राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय में सहायक कुल सचिव की भर्तियां होना है इसके लिए 17 मई 2026 को लिखित परीक्षा रखी गई है जिसमें कुल 12 पद के लिए 12000 उम्मीदवार ने आवेदन किया है 17 मई को इंदौर भोपाल जबलपुर और ग्वालियर में कुल 31 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment