केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
एक बार शिकायत के आधार पर हुआ तबादला रुकवाने वाला सिपाही कम सुपर टी आई भी हटेगा
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह क्षेत्रीय सांसद बंटी विवेक साहू भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव को उनके दौरे के समय क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्त्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने गंभीर शिकायतें दर्ज करवायी है शिकायतो मे उनकी बातों को अधिकारियों द्वारा तवज्जो ना देना सरकार कि योजना ओं का आम नागरिकों तक ना पहुंचाना कार्यालयों मे कमीशन बाजी हावी ठेके के कामों मे अधिकारी द्वारा कांग्रेस के लोगो को महत्व देने जैसी शिकायतें है!
कोयलांचल क्षेत्र मे वर्षो से चापलूसी चाटुकारिता और शिकायत के आधार पर तबादला होने के उपरांत भी कांग्रेसियो कि कृपा से जमे रहने का बखान करने वाले सिपाही भी हटेंगे!
जिस पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने उजागर आरोप लगाया है कि ये सिपाही अधिकारियों का गुर्गा है जो कांग्रेसी नेताओं कि अवैध रेत व कोयले से भरी गाड़ी को पास करवाते है और लीगल गाड़ी पर केस बनाकर पैसे ऐठते है!
आगे कयास लगाए जा रहे है कि जिले के प्रभारी मंत्री क्षेत्रीय सांसद पार्टी जिलाध्यक्ष के पास जिन थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों कि उजागर व खुल्लम खुल्ला शिकायत हुई है कि उनके क्षेत्र मे खुल्लमखुल्ला सट्टा जुआ गांजा तस्करी कोयला रेत मुरम चोरी का काम दिन दहाड़े करवा रहे है और वे सत्तारूढ़ दल के नेताओं को महत्त्व ना देकर विरोधी पार्टी के नेताओं को मुँह लगाए बैठे है यदि इन महानुभावो ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया तो जिले से आधा दर्जन थाना व चौकी प्रभारी हट सकते है!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







