कानपुर देहात शिवली में नहर में डूबकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

केसरीया हिंदुस्तान
मोहित कुमार

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के हरिकिशनपुर गांव में गुरुवार सुबह एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई।बच्चा नहर
किनारे खेल रहा है तभी अचानक पानी में गिर गया।मृतक की पहचान अनुज कुशवाहा के डेढ़ वर्षीय पुत्र युवराज कुशवाहा के रूप में हुई है
शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के हरिकिशनपुर गांव में गुरुवार सुबह एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई।बच्चा नहर किनारे खेल
रहा है तभी अचानक पानी में गिर गया।मृतक की पहचान अनुज कुशवाहा के डेढ़ वर्षीय पुत्र युवराज कुशवाहा के रूप में हुई है।युवराज सुबह करीब 9 बजे रामगंगा नहर किनारे स्थित अपने घर के पास खेल रहा था तभी अचानक वह पानी में गिर
गया।साथ खेल रहे बच्चों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और
बच्चे की तलाश शुरू की।जिसके बाद परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया।कुछ ही देर में बच्चे का शव पानी के अंदर से बरामद कर लिया गया।ग्रामीणों
की मदद से काफी समय बाद बच्चे का शव पानी से बाहर निकाला गया।शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।अपराध निरीक्षक शीलेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत