कानपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 51 खोए मोबाइल बरामद, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

SHARE:

कुलदीप कुमार संवाददाता
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

कानपुर नगर कमिश्नरेट की पश्चिम जोन सर्विलांस टीम ने शानदार कार्यवाही करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत के 51 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए।
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं जनशिकायत प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से खोए मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए।
सभी मोबाइलों का सत्यापन एवं आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा पीड़ितों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और सभी ने कानपुर पुलिस की तकनीकी दक्षता एवं तत्पर कार्यवाही की सराहना की।
कानपुर नगर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत