दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ
बरेली। 22-23 अप्रैल की रात नगर में चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी सदस्य अजय पारदी उर्म 47 वर्ष निवासी ग्राम अमरावद कला बाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 720 ग्राम चांदी के जेवर और 3 हजार रू नगदी भी जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पिछले दिनों में नगर के भीतर बाहर अनेक स्थानों पर चोरी की बड़ी वारदातें हुई। नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ जाने से पुलिस सर्तक हुई। चोरी वारदातों का बारीकी से निरीक्षण, जाँच वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में की गई। पुलिस टीम ने संदेही अजय पारदी को पकड़ कर पूछताछ करने पर चोरियां करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार आरोपी अजय पारदी पर बाड़ी थाने में भी अपराध पंजीवद्ध है।
**चार आरोपी फरार-**एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती के निर्देश में टीआई कपिल गुप्ता और उनकी टीम में उप-निरीक्षक राम प्रसाद गोहे, उनि नेहा अहिरवार, सउनि सोन सिंह, सउनि संतोष रघुवंशी, प्रआर राजेश राजपूत, प्रआर संजय यादव, प्रआर नारायण भार्गव, आर मुकेश यादव, आर महेन्द्र राजावत, आर मुकेश पटेल, आर देवेन्द्र राजपूत सहित अन्यों द्वारा मुखविर की सूचना के आधार पर चोर गिरोह की सक्रियता से तलाश जारी की। गिरोह के 4 फरार चोरों की तलाश की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







