प्लान इंडिया इंटरनेशनल संस्था की अधूरी योजना बालिकाओं का भविष्य खतरे में

SHARE:

देपालपुर.आखिर कब तक भारत को अशिक्षित गरीब बताकर बाहरी संस्था एवं विदेशी फंडिंग के नाम पर बड़ी जालसाजी की जाएगी यह पूछता है विकासखंड देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर विकासखंड में मध्य प्रदेश के पहले प्रोजेक्ट जिसमे शाला त्यागी बालिकाओं क़ो पुनः पढ़ाने का अवसर दिया जाना था। प्रारंभ में प्लान इंडिया इंटरनेशल संस्था द्वारा स्थानीय लोगो क़ो सर्वे हेतु हायर किया गया और बिना आईडी कार्ड और अनुमति पत्र के उनसे सर्वे एवं डॉक्यूमेंट कलेक्ट करवाए गए बाद में आयु सीमा लगातार कम की गई। मध्य प्रदेश राज्य ओपन बोर्ड से अभी तक किसी भी बालिका का फॉर्म नहीं भरवाया गया है. देपालपुर जनपद पंचायत के द्वारा पूर्व में संस्था को दिए गए आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है एवं सभी ग्राम पंचायत को संस्था की लापरवाही के संबंध में नोटिस दिया गया है। संस्था द्वारा कार्य करने वाले स्थानीय लोगों को हटा दिया गया है, साथी ही संस्था द्वारा प्रारंभ किए गए सेंटर जहां पर शासकीय अधिकारी एवं विदेशी मेहमानों के द्वारा उद्घाटन कराया गया था, जिसमे आत्याना, सुमठा, झालारिया सेंटर है वह धूल खा रहे हैं।वहां कोई गतिविधि नहीं हो रही है. कई अनियमिताएं एवं विसंगतियां उजागर हो रही है इस पर जिम्मेदार संस्था मौन है और,संस्था का पैसा जिन बालिकाओं को उपलब्ध कराया जाना है उनसे इंदौर में अच्छी लकजरी 4 स्टार होटलों में राशि को व्यर्थ किया जा रहा है ट्रेनिंग के नाम पर, धरातल पे कुछ नहीं है । इस प्रकार की योजना से शाला त्यागी बालिकाओं का भविष्य अधर में है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment