इरशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 मई को कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों को खुले जंगल में रिलीज करेंगे। उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं एसपी श्री सुधीर अग्रवाल ने कूनो पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 10 मई की शाम कूनो नेशनल पार्क पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे, इसके उपरांत 11 मई को प्रातः 08 बजे कूनो रेस्टहाउस के समीप कूनो नदी के पास स्थित साइट पर चीतों को खुले जंगल में रिलीज करेंगे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो चीतों को खुले जंगल में छोडने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए आज कूनो पहुंचकर हैलीपेड स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने चीता रिलीज साइट का अवलोकन किया तथा चीता रिलीज साइट पर चीता छोडने के संबंध में की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी श्री प्रवीण भूरिया, एसडीएम श्री बीएस श्रीवास्तव, तहसीलदार सुश्री रोशनी शेख आदि उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







