भोपाल संभागायुक्त सिंह ने रायसेन के ग्राम बेरखेडी के उपार्जन केन्द्र अर्बन वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

उपार्जन प्रक्रिया,उपज की गुणवत्ता,बारदाने की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं की ली जानकारी
रायसेन।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निदेशानुसार भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह द्वारा रायसेन जिले के ग्राम टकरा बेरखेडी के उपार्जन केन्द्र अर्बन वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। संभागायुक्त सिंह द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तुलाई,खरीदी एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की। संभागायुक्त सिंह द्वारा उपार्जन कार्य,उपज की गुणवत्ता,तुलाई कार्य सहित केन्द्र पर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया साथ ही उपस्थित अधिकारियों तथा केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित उपज की मात्रा,बारदाने की उपलब्धता,भण्डारण व्यवस्था,परिवहन संबंधित व्यवस्था तथा किसानों को राशि भुगतान आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप उपार्जन कार्य किया जाए तथा किसानों को राशि भुगतान की कार्यवाही भी शीघ्रता से की जाए।निरीक्षण के दौरान उपज विक्रय हेतु आ रहे किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था,पेयजल,साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी देखी साथ ही उपज विक्रय हेतु आए किसानों से भी चर्चा की। इसके उपरांत संभागायुक्त सिंह ने जनगणना-2027 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी,सहकारिता,कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत