मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म पूर्वजों की पुण्य परंपरा अमूल्य धरोहर का प्रतीक है सरदार पटेल युवा संगठन द्वारा प्याऊ” का शुभारंभ

SHARE:

धार से पाटीदार

मनावर ( निप्र ) :—सरदार पटेल चौकड़ी निसरपुर में स्वर्गीय रमेश जी चामट की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी कावेरी बाई चामट एवं सुपुत्र सुरेश, दिनेश भाई चामट द्वारा निर्मल जल प्याऊ हेतु आरओ, वाटर कूलर एवं टीन शेड सेवार्थ दान स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर “पाटीदार समाज कुलमी पंच प्याऊ” का शुभारंभ भी किया गया।
यह प्याऊ केवल जल सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि पुराने निसरपुर की *अमूल्य धरोहर*, समाज की सेवा भावना और *पूर्वजों की पुण्य परंपरा* का जीवंत प्रतीक है। लगभग 60 वर्ष पूर्व पाटीदार समाज कुलमी पंच द्वारा पुराने निसरपुर बस स्टैंड पर प्रारंभ की गई यह जल सेवा वर्ष 2017 तक निरंतर संचालित होती रही। सरदार सरोवर बांध के डूब क्षेत्र में आने के कारण पुराना निसरपुर विस्थापित होकर नए निसरपुर में बसा, लेकिन समाज की जनसेवा की भावना आज भी उसी श्रद्धा और समर्पण के साथ जीवित है।
इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए *सरदार पटेल युवा संगठन* ने पुनर्वास स्थल नए निसरपुर में वर्ष 2025 से पुनः जल सेवा प्रारंभ की थी। अब स्वर्गीय *रमेश जी चामट की स्मृति* में उनके परिवार द्वारा प्रदत्त आरओ, वाटर कूलर एवं टीन शेड ने इस सेवा कार्य को और अधिक व्यवस्थित, भव्य एवं जनहितकारी स्वरूप प्रदान किया है।
यह प्याऊ नगर के अत्यंत व्यस्ततम चौराहे एवं हाईवे के समीप स्थित होने से राहगीरों, यात्रियों एवं आमजन को *भीषण गर्मी में शीतल एवं स्वच्छ जल* उपलब्ध कराकर बड़ी राहत प्रदान करेगा।
समाज की यह सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी कि *मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म*

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत