दबाव डालकर धर्म परिवर्तन करने एवं आपत्ति जनक वीडियो वायरल का आरोपी गिरफ्तार जेल भेजा गया

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे

मीरजापुर। थाना हलिया पुलिस द्वारा महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने व आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।थाना हलिया जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की शादीशुदा बहन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तथा महिला का अश्लील आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा 352, 351(3), बीएनएस, 67 आई0 टी0 एक्ट व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष हलिया को निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः07.05.2026 को उपनिरीक्षक श्यामलाल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अदवा बंधा के पास से नामजद अभियुक्त बब्लू पुत्र मुश्तफा निवासी थाना गौरवा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया ।
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 07.05.2026 को उप-निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से अभियुक्त धनन्जय चौहान पुत्र राम दुलार चौहान निवासी ग्राम अटारी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-85/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय जेल भेजा गया । थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा अवैध रिवाल्वर व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 06.05.2026 को उप-निरीक्षक आनन्द शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र से अभियुक्त वाहिद अली उर्फ बाबू पुत्र स्व0जुल्फीकार अली निवासी हयातनगर थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध रिवाल्वर व 04 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कटरा पर मु0अ0सं0-127/2026 धारा 9/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय जेल भेजा गया ।
थाना कछवां पुलिस द्वारा बिजली का सामान चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।थाना कछवां जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.05.2026 को वादी हंशराज प्रसाद पुत्र लल्लन प्रसाद निवासी कचवार राजातालाब गोमती कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध बिजली के सामान चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-78/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी के सामानों की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 07.05.2026 को उप-निरीक्षक विनय कुमार दूबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त अभिमन्यु उपाध्याय उर्फ मोनू पुत्र राकेश उपाध्याय निवासी ग्राम बजहां थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय जेल भेजा गया ।थाना संतनगर पुलिस द्वारा 20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 06.05.2026 को उप-निरीक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना संतगनर क्षेत्र से अभियुक्त विमलेश पुत्र मोतीलाल निवासी ददरी राजा थाना संतनगर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना संतनगर पर मु0अ0सं0- 46/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 09 नफर वारंटी गिरफ्तार किया गया है।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः07.05.2026 को थाना जिगना पुलिस द्वारा 02, थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 01, थाना संतनगर पुलिस द्वारा 04 नफर वारंटी व थाना जमालपुर द्वारा 02 नफर वारंटी (कुल 09 वारंटी) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment