जिलाधिकारी ने स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपने मकान की गणना कर आमजन को अधिकाधिक स्वगणना के लिए किया प्रेरित

SHARE:

विपिन मित्तल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

औरैया 07 मई। जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने प्रातः अपने कार्यालय कक्ष में स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपने मकान का विवरण भरकर आमजन को अधिक से अधिक स्वगणना करने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस गणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन आमजन के हितार्थ योजनाएं बनाकर लागू करती है। अतः आप सभी स्वगणना पोर्टल पर अपने – अपने मकानों का सटीक विवरण भरे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी जनगणना कार्मिकों को मकान गणना संबंधी विवरण के अतिरिक्त किसी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी अथवा ओ टी पी आदि को साझा न करें।
उन्होंने जनगणना 2027 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत गणना दो चरणों में की जाएगी, जिसके प्रथम चरण में दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून, 2026 के मध्य मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी और दूसरे चरण में माह फरवरी, 2027 में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जनगणना देश में पहली बार डिजिटल मोड में की जाएगी और इसमें आमजन स्वयं स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपने मकान की गणना कर सकते है।
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर अकिंत मोबाइल पर प्राप्त हुए ओटीपी के माध्यम से अपने राज्य, जिला व स्थानीय विवरण का चुनाव करते हुए अपना विवरण पोर्टल पर अंकित किया जा सकता है, साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार डिजिटल मानचित्र पर अपने मकान/भवन को चिन्हित करते हुए उसका विवरण दिए गए विकल्पों के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। उक्त के अलावा यह भी बताया गया कि पोर्टल पर अन्तिम सूचना अपलोड करने के साथ ही उसे सबमिट करने पर एक एसई आईडी प्राप्त होगी जिसे सुरक्षित रखे और 21 मई के उपरान्त जब प्रगणक उनके मकान पर सूचना संकलन हेतु आये तब एसई आईडी देकर प्रगणक को भरी हुई जानकारी की पुष्टि करने में सहायता करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment