कुसम्हा आवास पर राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने भरा जनगणना 2027 का स्वयं-गणना प्रपत्र

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ प्रक्रिया के अंतर्गत दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने अपने कुसम्हा स्थित आवास पर स्वयं-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होती है। इससे सरकार को विभिन्न वर्गों की वास्तविक स्थिति, जनसंख्या, आवास, शिक्षा, रोजगार तथा अन्य आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त होती हैं, जिसके आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वयं-गणना की यह प्रक्रिया बेहद सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक है, जिससे आम नागरिक भी आसानी से ऑनलाइन अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। राज्यमंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल सरकारी कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही यह प्रक्रिया पूर्ण और प्रभावी बन सकती है। सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने से सरकार को संसाधनों के समुचित वितरण तथा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जनगणना दल घर-घर पहुँचकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेगा। ऐसे में सभी लोग जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और मांगी गई सूचनाएँ सही रूप में उपलब्ध कराएँ। उन्होंने यह भी कहा कि इच्छुक नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रपत्र भर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए पोर्टल के माध्यम से स्वयं-गणना की जा सकती है। इस मौके पर म्योरपुर खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। अंत में राज्यमंत्री ने सभी नागरिकों से जनगणना 2027 को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा राष्ट्रहित में सहयोग करने का आह्वान किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment