दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सहारनपुर ब्यूरो चीफ जाती राम
चिलकाना सुल्तानपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक विद्यालय तथा नव जनोदय इंटर कॉलेज का 36 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गुरुवार को सुल्तानपुर स्थित कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्युत उपखंड अधिकारी पीसी सागर, अवर अभियंता पवन कुमार, सभासद अनुपम जैन एवं एकता जनसेवा समिति के संरक्षक बालकृष्ण शर्मा, प्रबंधक श्याम कुमार सैनी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उपखंड अधिकारी पीसी सागर ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का बडा महत्व है। अनुशासित छात्र ही जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। अवर अभियंता पवन कुमार ने कहा कि शिक्षण संस्थान ही वह स्थान है जहां पर भविष्य की नीव तैयार होती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्मारक विद्यालय एवं नव जनोदय इंटर कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। बोर्ड परीक्षा में पास हुए सभी बच्चों को बधाई दी। स्कूल की छात्रा अंजली द्वारा चंडीगढ़ में किस में कितना है दम कार्यक्रम में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह तथा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा अंत में केक काटकर कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान शक्ति चौधरी, सुशील मोगा, अमित उपाध्याय, कुलदीप तोमर, सुनील कुमार, अनिल कुमार, पदम कुमार, मनोज सैनी, सचिन सैनी, सोनू धीमान आदि रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







