दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
मथुरा। मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण में 30 दिवसीय महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के क्रम में थाना कोतवाली से भरतपुर गेट के आसपास क्षेत्र में मिशन शक्ति व उनके अधिकारों व महिला संबंधी अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया व छोटी छोटी बच्चियों को गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया। महिलाओं को बताया गया कि बस, रास्तों, सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 व थाना पर जाकर तत्काल एफआईआर के लिए जागरूक किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) का सावधानी से उपयोग करने एवं जागरूक करने के लिए संबंधित को आवश्यक आदेश एवं निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातलीन सेवा , 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइबर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
फोटो नंबर 4
फोटो परिचय सोशल मीडिया के जरिये महिलाओं को जागरूक करतीं पुलिसकर्मी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







