(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा (उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अलंकार अग्निहोत्री का एटा के दीवानी परिसर स्थित श्यामवीर सिंह सोलंकी एडवोकेट एवं दिनेश मिश्रा एडवोकेट के कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिनेश मिश्रा एडवोकेट ने अग्निहोत्री जी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि “सनातनी समाज के लिए राजनीतिक विकल्प नहीं”।
मीडिया से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सनातनी समाज के लिए राजनीति में कोई मजबूत और सशक्त विकल्प मौजूद नहीं है। उन्होंने सत्तारूढ़ व्यवस्था पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सिस्टम में कई योग्य लोग होने के बावजूद वे “एक कंपनी के प्रतिनिधि” की तरह काम कर रहे हैं और जनता का वास्तविक प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं।
अग्निहोत्री ने कहा कि इसी विसंगति को दूर करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) का गठन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पूरी तैयारी के साथ सरकार बनाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सनातनी समाज अपने हितों के लिए एकजुट हो और एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरे।
इस मौके पर श्यामवीर सिंह सोलंकी एडवोकेट सहित कई अन्य अधिवक्ता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत करने वालो में दिनेश मिश्रा एडवोकेट,श्यामवीर सिंह सोलंकी एडवोकेट, शीलेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट,सुबोध मिश्रा एडवोकेट,भूपसिंह शाक्य एडवोकेट,कैलाश भारद्वाज एडवोकेट,हरीश चंद्र एडवोकेट,हेमंत शर्मा एडवोकेट,,अनुज उपाध्याय एडवोकेट, सीटू यादव एडवोकेट,प्रतापभान यादव एडवोकेट,गीता राजपूत एडवोकेट,संतोष गौतम एडवोकेट,गीता राजपूत एडवोकेट आदि
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







