कांग्रेस की सदभाव यात्रा आज पहुचेगी गुरुग्राम, कांग्रेस नेता राहुल गांधी होंगे शामिल, कांग्रेसियों में भारी उत्साह

SHARE:

तावडू 7 मई(नीरज सोनी जिला ब्यूरो चीफ दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
प्रदेश में चल रही सदभाव यात्रा आज 8 मई को गुरुग्राम में पहुचेगी। इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।यह जानकारी जिला गुरुग्राम कांग्रेस किसान सेल के जिला अध्यक्ष सतबीर पहलवान ने बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में गत 5 अक्टूबर 2025 से सदभाव यात्रा का शुभारंभ किया गया था। यह यात्रा प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओ का दौरा कर रही है और कांग्रेस पार्टी की जनहित नीतियों से जनता को अवगत करा पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है। यह यात्रा अभी तक 85 विभानसभा का दौर कर चुकी है और 86 वी विधानसभा गुरुग्राम होगी। इस यात्रा का समापन रोहतक में किया जाएगा, जहाँ एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जहाँ जहाँ यह यात्रा पहुँच रही है वही हर क्षेत्र में जनता का पूरा प्यार मिल रहा है। जिससे एक बात साफ हो रही है कि लोगो का भाजपा से विश्वास उठ चुका है। भाजपा ने हमेशा जात पात ,धर्म आदि में बाटने का काम किया है। झूट की राजनीति की है। अब हरियाणा प्रदेश की जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। आज प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। महंगाई से जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। अब वह दिन दूर नही जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरियों की पार्टी है। बिना किसी भेदभाव के काम करती है। जात पात पर नही काम पर विश्वास करती है। सतबीर पहलवान ने बताया कि गुरुग्राम पहुँच रही सदभाव यात्रा भव्य स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा खांडसा चौक से शुरू होकर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक भव्य रोड शो के साथ पहुचेगी, जहाज़ एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सोहन तावडू विधानसभा क्षेत्र के लोगो से भारी तादाद में इस यात्रा में पहुचने की अपील की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई