मानवता की थाली के सदस्य सुधीर सिंह को मिला महाराणा प्रताप अवार्ड 2026

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

रेणुकूट नगर की स्वपोषित गैर सरकारी संस्था मानवता की थाली के सक्रिय सदस्य सुधीर सिंह को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महाराणा प्रताप अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान के बूंदी स्थित सामाजिक संगठन नागौरी सेवा संस्थान द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान मिलने की खबर से संस्था के सदस्यों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
संस्था के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानवता की थाली लगातार जरूरतमंदों, गरीबों एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही है। संस्था के सामाजिक कार्यों को देखते हुए पूर्व में भी कई सदस्यों एवं दानदाताओं को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसी क्रम में हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईटी डिवीजन में कार्यरत एवं संस्था के सक्रिय सदस्य सुधीर सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि संस्था के सभी सदस्यों के निरंतर सहयोग और सेवा भाव के कारण मानवता की थाली को लगातार पहचान और सम्मान मिल रहा है। संस्था समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है और आगे भी समाजहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सदस्यों को लगातार मिल रहे सम्मान से उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। संस्था भविष्य में भी सेवा, सहयोग और मानवता के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी। सुधीर सिंह को मिले इस सम्मान पर संस्था के सदस्यों, सहयोगियों और नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment