दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जयदेव यादव मुरादाबाद
23 यू पी बटालियन एन सी सी मुरादाबाद के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजन बटालियन की सब यूनिट महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मुरादाबाद में किया गया
सर्वप्रथम कंपनी कमांडर मेजर राजीव ढल और अरुण कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सभी एनसीसी कैडेट और अधिकारियों ने राष्ट्रगान गया
इस मौके पर मेजर राजीव ढल ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैरासन घाटी में हुए आतंकी हमले और भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की पूरी पूरी गाथा एनसीसी कैडेटों को बताई
उन्होंने बताया कि पहलगाम की बैरसन घाटी जिसे मिनी स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है वहां पर पर्यटक उस खूबसूरत वादी का आनंद उठा रहे थे तभी वहां लगभग दोपहर एक बजे गोलियां बरसनी शुरू हो जाती है लोग बचने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर देते हैं लोग समझ जाते हैं यहां आतंकी हमला हो चुका है आतंकवादियों के द्वारा यदि किसी के माथे पर तिलक देखा जाता है तो गोली मार दी जाती है यदि किसी के पास जनेऊ देखा जाता है तो गोली मार दी जाती है लोगों के नाम पूछे जाते हैं तो यह हिंदू नाम बताने पर उन्हें मार दिया जाता है यदि कोई अपना नाम छुपाता है तो उससे कहा जाता है कलमा पढ़ो जब कलमा नहीं पढ़ पाता तो उसे गोली मार दी जाती है इस प्रकार धर्म पूछ पूछ कर हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है और 25 निर्दोष हिन्दू पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया जाता है जब उनकी मृतक पर्यटकों की पत्नियाँ कहती है कि जब हमारे पति को मार दिया हमारा सुहाग उजाड़ दिया तो हमें भी मार दो तब आतंकवादी कहते हैं की जाकर अपनी सरकार को और अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाकर बताना इस आतंकवादी हमले में एक टटू आदिल हुसैन भी मर जाता है इस आतंकवादी हमले में कुल 26 लोग मारे जाते हैं जब इस हमले की जानकारी मिलती है कि इसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों का हाथ है
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उस समय सऊदी अरब की यात्रा पर थे आतंकवादी हमले की सूचना मिलते ही वह तुरंत वापस भारत लौटते हैं
और एक हाई लेवल मीटिंग आयोजित की जाती है जिसमें प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री गृहमंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार उपस्थित रहते हैं भारत सरकार द्वारा 23 मई को रणनीतिक रूप से कड़े कदम उठाते हुए सिंधु जल नदी समझौता स्थगित कर दिया जाता है पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिया जाता है और भारत पाक व्यापार भी बंद कर दिया जाता है
6 मई की रात और 7 मई की सुबह भारतीय सेना के द्वारा रात 1:05 पर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के द्वारा पाकिस्तान सेना के कमांडर को बताया गया कि भारत उनके आतंकवादी अड्डों पर हमला करने जा रहा है इतना सुनते पाकिस्तानी कमांडर ने कहा हम कड़ा जवाब देंगे और फोन काट दिया जैसे ही फोन कटा भारतीय सेना के जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी और भारतीय मिसाइल ने 9 आतंकी अड्डों को मिसाइल के द्वारा उड़ा कर रख दिया भारतीय सेवा ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया और 100 से अधिक आतंकी मारे गए जैसे मोहम्मद के कमांडर ने कहा था कि काश मुझे भी मौत आ जाती क्योंकि उसके परिवार के 10 सदस्य इस हमले में मारे गए थे इसके बाद पाकिस्तान सुना ने जब भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले का प्रयास किया तो भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में उनके ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया भारतीय सेवा ने पहले आतंकी अड्डों को नष्ट किया था वह किसी भी सैन्य ठिकाने या नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे लेकिन जब पाकिस्तान में दुस्साहस किया तो भारतीय सेवा ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके एयर डिफेंस सिस्टम और हवाई अड्डों को उड़ाना शुरू कर दिया इस जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और उसके कमांडर ने भारतीय सेवा से संपर्क किया और युद्ध रोकने की अपील करी देश के प्रधानमंत्री यशस्वी नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि यह बदलते भारत है यह नया भारत अगर भारत पर कोई हमला करेगा तो भारत घर में घुस के मारेगा उसी का उदाहरण इसमें पेश किया गया
आज महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटो ने उन पर्यटकों को जिनकी हत्या आतंकवादियों द्वारा की गई थी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सेना के शौर्य को नमन किया गया इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला, कंपनी कमांडर मेजर राजीव ढल, 23 यूपी बटालियन के जूनियर कमीशंन्ड अफसर( जे. सी. ओ.)लोकेंद्र सिंह,हवलदार तेज कुमार लिम्बू , हवलदार दिव्य प्रकाश राय व बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे एनसीसी कैडेटों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम कहकर वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत कर दिया
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







