दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।
चौक /महराजगंज चौक से निचलौल मार्ग पर बुधवार की शाम लगभग 6:00 बजे एक सड़क हादसे में पति पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए । वे चौक से बाजार करके अपने घर टिकर लौटते समय पीछे से कार ने मोटरसाइकिल मे ठोकर मार दी।
जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के टिकर गांव निवासी रामबचन (35) पुत्र खदेरु अपने पत्नी अंजली (32) व बेटा 6वर्ष के साथ बुधवार शा म 6:00 बजे चौक बाजार से वापस घर लौट रहे थे। जैसे पिपरिया पहुचे की एक कार अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल में पीछे से टकरा गई जिससे लडके एक ही परिवार के पति-पत्नी वह बेटा घायल हो गये और रामबचन का पैर कई खंडो में टूट गया और पत्नी अंजलि व बेटे को भी गंम्भीर चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल पहुचाया गया और ईलाज के दौरान पति रामबचन की मृत्यु हो गई।
इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के बताया की मृतक रामबचन का शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है और चालक व गाड़ी को कब्जे मे ले लिया गया है और घायल माँ बेटे की हालत गंभीर होने से महराजगंज जिला अस्पताल से गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







