चिंतामण गणेश मंदिर में पांचाल समाज के सामूहिक विवाह में दिखी सामाजिक एकता 34 जोड़े बने जीवनसाथी, सैकड़ों समाजजन बने साक्षी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि हुए उपस्थित

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

महिदपुर। ग्राम कढ़ाई स्थित चिंतामण गणेश मंदिर में विश्वकर्मा पांचाल समाज मप्र द्वारा बुधवार को आयोजित निःशुल्क कन्या विवाह समारोह ऐतिहासिक रहा। समाज में दूसरी बार आयोजित इस समारोह में 34 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। खास बात यह रही कि आयोजन में वर-वधु पक्ष से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया। कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए नगरनसहित विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में गुरुजी जगदीश पांचाल पीठाधीश्वर जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस, तराना विधायक महेश परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड्या, चिंतामण गणेश मंदिर समिति अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, समाजसेवी विजय सिंह गौतम,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र मंडोरा,अहमदाबाद से धर्मप्रचारक संजय तलसाणिया, प्रीति दीदी मेरठ, दिल्ली सेगुरमीत धारीवाल, विश्वकर्मा वंशज उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पांचाल, रामप्रसाद पांचाल, राम पांचाल, प्रदेश प्रभारी मुकेश पांचाल, प्रदेश संगठन मंत्री रेखा विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रीना विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष सपना विश्वकर्मा, भेरूलाल टांक नागदा,उन्हेल नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल हलकारा, भाजपा किसान मोर्चा के नंदाम धाकड़ मौजूद रहे।
समाजजनों ने विवाह आयोजन को बताया अनुकरणीय
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते विवाह खचों के बीच इस तरह का सामूहिक विवाह समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। समाजजनों की एकता व अनुशासन ने समारोह को भव्य और यादगार बना दिया।
अन्य राज्यों से भी समाजजनों नेविवाह समारोह में भागीदारी की।
समाजसेवियों ने भी इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई
संतोष पांचाल ने बताया आयोजन में भामाशाहों का भी विशेष सहयोग रहा, जिनमें जगनाथ पांचाल (गुराड़िया सांगा), राधेश्याम पांचाल (उज्जैन), नंदकिशोर विश्वकर्मा (नागदा), अरविंद पांचाल (शुजालपुर), नागेश्वर पांचाल (आलोट जागीर), सत्यनारायण पांचाल (गुराड़िया सांगा) शामिल हैं। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक दिनेश जैन बोस, समाजसेवी सुभाष ठाकुर, विजय सिंह गौतम सहित कई समाजसेवियों ने भी इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई। समारोह में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और राजस्थान से भी समाजजन शामिल हुए। संचालन नागेश्वर पांचाल ने व आभार कमलेश पांचाल ने माना।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment