जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चौपाल का आयोजन कर स्व सहायता समूहों की महिलाओं सदस्यों को किया जागरूक

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

पान बिहार उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ग्राम केसरपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें उद्यान विभाग की योजना फल पौध रोपण को बढ़ावा देना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना की विस्तृत जानकारी दी गई बैठक में गांव के कार्यरत स्व – सहायता समूह की महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा कर योजना की जानकारी दी गई।
वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कृष्णकांत नरगावे ने बताया कि फल क्षेत्र विस्तार योजना में फलपौध रोपण को बढ़ावा देना जिससे फल उत्पादन कर प्रति इकाई क्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकें तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना में ड्रिप, स्प्रिंकलर, पार्टेबल का प्रयोग कृषि सिंचाई में कर सिंचाई जल का समुचित प्रबंध कर सकते हैं। जिसमें कृषक उद्यानिकी विभाग में MPFSTS पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर विभाग की योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment