जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक 07 मई से 21 मई तक होगी लॉनलाइन गणना

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनगणना-2027 मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा स्वगणना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न। कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा स्वगणना के लिए जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्व-गणना, मकान सूचीकरण, मकानों की गणना आदि के संबंध में पीपीटी के माध्यम से सभी चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में दिनांक 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक आम-जनमानस द्वारा स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना ऑनलाइन की जा सकती है। प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के मध्य संपादित किया जाएगा। जनगणना-2027 के सुचारू, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण एक संरचित कैस्केड मॉडल के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में बैठक एवं सेल्फ इन्यूमेरेशन कार्यशाला आयोजित की गई।
07 मई 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 21 मई 2026 तक चलने वाली स्व-गणना प्रक्रिया के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार तथा लोगों को जागरूक करने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल रूप में मोबाइल एप के जरिए संपन्न की जाएगी, जिससे पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में आवास सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) एवं मकानों की नंबरिंग की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस बार नागरिकों को पहली बार स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते है। स्व गणना में 33 प्रश्नों का उत्तर भरना है, जिसे आम जनमानस स्वयं, अपने परिवार के सदस्य या जन सेवा केंद्र के माध्यम से भर सकता है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालयों के कर्मचारियों तथा विभाग से जुड़े अन्य लोगों को स्वगणना भरने हेतु प्रोत्साहित करे। उन्होंने कोटेदारों, ग्राम सचिवों, ग्राम प्रधानों, पुलिस कर्मचारियों, होमगार्ड्स, पी0आर0डी0 जवानों, सिविल डिफेंस जवानों, व्यापारियों, उद्यमियों, आपदा मित्रों, शिक्षकों आदि को स्व गणना भरने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने माननीय जनप्रतिनिधियों यथा माननीय मंत्री, सांसद, महापौर, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष/सदस्य, ब्लॉक प्रमुखों। पार्षदों, प्रधानों आदि का भी स्वगणना भरवाया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्व-गणना से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, जिससे जनपद में स्व-गणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे, उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर, उप जिलाधिकारी महावन ऊषा सिंह, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत