एससी आयोग अध्यक्ष कैलाश जाटव ने संभाला पदभार, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने दी बधाई कहा: आपके नेतृत्व में वंचित वर्गों के अधिकारों की होगी रक्षा

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक

नर्मदापुरम राजीव गांधी परिसर, श्यामला हिल्स भोपाल में शनिवार को मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश जाटव का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी मोर्चा पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कैलाश जाटव सहित एससी आयोग सदस्य रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार को नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
दिनेश चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त एससी आयोग अध्यक्ष कैलाश जाटव द्वारा पूर्व में विधायक एवं पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन किया गया मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में आयोग सामाजिक न्याय, समता और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी, संवेदनशील और जनहितकारी भूमिका निभाएगा। अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं के निराकरण में आयोग अहम भूमिका अदा करेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सीमा कैथवास, अनिल अहिरवार नर्मदापुरम नगर मंडल अध्यक्ष (एससी मोर्चा) सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत