(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। कोतवाली देहात पुलिस ने एक झपटमारी के मामले में आरोपी को 4500 रुपये नकद, एक जोड़ी पायल और अवैध असलहा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि वादी राजन उर्फ संकेत (पुत्र अमर सिंह, निवासी सरावल, थाना सिढपुरा, जिला कासगंज) ने 1 मई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी बहन संध्या को ससुराल (ग्राम घिरामई, थाना मिरहची) से मोटरसाइकिल से लेकर जा रहा था। तभी नगला मदिया गांव के पास हाईवे पर पीछे से आए एक अज्ञात पल्सर सवार ने झपट्टा मारकर उसकी बहन का पर्स छीन लिया, जिसमें एक नथ, एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी और कुछ नकदी थी। इस पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 174/2026, धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के निर्देशन में हुई जांच में अभियुक्त आमोद उर्फ मामोद उर्फ अंकित (पुत्र हरवीर, निवासी ग्राम नगला मदिया, थाना कोतवाली देहात) को 4500 रुपए नकद, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना स्तर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2)/318(4) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ौत्तरी की गई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







