(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
साइबर हेल्प डेस्क ने दिलाई राहत, पीड़ित ने जताया आभार
एटा। थाना सकीट पुलिस को साइबर अपराध के एक मामले में सफलता हाथ लगी है। थाना सकीट की साइबर क्राइम टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के खाते से ठगी गई 2000 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक आवेदक के खाते से 2000 रुपये की धनराशि अवैध रूप से ट्रांसफर हो गई थी। इस संबंध में आवेदक ने दिनांक 06 मई, 2026 को थाना सकीट में शिकायत दर्ज कराई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा के निर्देश पर थाना सकीट साइबर क्राइम टीम ने मामले की गंभीरता से जांच की। टीम ने तकनीकी माध्यमों से त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 2000 रुपये वापस करा दिए। पीड़ित ने थाना सकीट साइबर हेल्प डेस्क टीम तथा एटा पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
साइबर हेल्प डेस्क टीम (थाना सकीट):. उ0नि0 अब्दुल जब्बार. क0 ऑपरेटर रविकान्त. का0 अरुण चौधरी. का0 नसीम अहमद सैफी. रि0आ0 प्रशान्त चौधरी
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







