सपा ने किया प्रीपेड मीटर पर जनसंवाद यमुना गार्डन औरंगाबाद में हुआ कार्यक्रम

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
मथुरा। सैनी मोहल्ला स्थित यमुना गार्डन औरंगाबाद में समाजवादी पार्टी, मथुरा द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर से पीड़ित उपभोक्तों ने खुलकर रखी अपनी पीड़ा रखी। इससे पहले मुख्य रूप से पहुंचे मथुरा वृंदावन विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। जनसंवाद स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही डिजिटल लूट और प्रीपेड व्यवस्था बंद करने के उर्जा मंत्री के आदेश को अनिल अग्रवाल ने सरकार का सरासर छलावा और धोखा करार दिया। कार्यक्रम में पहुंचे महिला पुरुष सैंकडों उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले पुराने मीटर से 300 रुपये का बिल आता था, आज स्मार्ट मीटर से 3000 रुपये तक का बिल थमाया जा रहा है। महिलाओं ने भावुक होकर कहा, कि भीषण गर्मी में बिजली कट जाती है, बिल देखकर रातों की नींद उड़ जाती है। लोगों का कहना है कि जब तक स्मार्ट मीटर रहेंगे, तब तक लूट जारी रहेगी। हमें पुराने मीटर लौटा दो, हमें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए। जनसंवाद कार्यक्रम में पीड़ित उपभोक्ताओं की पीड़ा को महानगर महासचिव अभिषेक यादव, सपा नेता डा. राजेन्द्र प्रसाद लोधी, देवेन्द्र निषाद, रिषी अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से गंभीरता से सुना। नेताओं ने कहा कि बिजली उपभोक्ता का अधिकार है, न कि वसूली का जरिया।उन्होंने भरोसा दिलाया, हम कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं। आपकी लड़ाई को मजबूती से साथ मिलकर लड़ेंगे। आपकी जेब पर पड़ रही मार और घरों में छाए अंधेरे का एक-एक हिसाब सरकार से मांगा जाएगा। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा यह स्मार्ट मीटर नही, स्मार्ट लूट है सरकार स्मार्ट का सपना दिखाकर गरीबों की जेब में डाका डाल रही है और उद्योगपतियों की जेब भरने का काम कर रही है, साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की तो उपभोक्ताओं के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम में जगदीश सैनी, राहुल सैनी, जसवंत सिंह कुशवाहा, ब्रिजेश यादव, जफरुद्दीन कुरैशी, खेमचंद सैनी, अशोक सैनी, ताराचंद सैनी, उमाकांत ठाकुर,जगदीश निषाद,लक्ष्मण निषाद, प्रीतम सैनी, रामवीर निषाद, तेजू निषाद, ओमवती सैनी, श्यामवती निषाद,कमलेश सैनी, सरिता सैनी, कौशल सैनी, प्रभु दयाल सैनी, कुंदन निषाद, इंदिरा सैनी, गुड्डी सैनी, सोनिया सैनी, लखन सैनी, ईश्वर देवी निषाद, मोसिन खान, सौदान सिंह जाटव, बच्चूसिंह सैनी, भगवती सैनी, गिरिश यादव, राजेश चौधरी, इरफान खान, कान्हा निषाद,कान्हा सैनी, गटटा खान, योगेश, अलीम कुरैशी, अनीशा, फरीदन, राजेश कुमार, फहीम कुरैशी, गुड्डू पठान, संजय खान, राजू गोला, आद उपस्थित रहे।

फोटो नंबर 2
फोटो परिचय औरंगाबाद में प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों के साथ संवाद करते सपा कार्यकर्ता ।
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment