डाइट मथुरा के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में प्रशिक्षण ले रहे डीएलएड बैच 2024 के प्रशिक्षुओं का 52 सदस्यीय दल शैक्षिक भ्रमण पर ऐतिहासिक भूमि राजस्थान की राजधानी जयपुर का शैक्षिक भ्रमण करके लौट आया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर-प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में ये शैक्षिक भ्रमण प्रतिवर्ष डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए होता है। उसी क्रम में डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल प्राचार्य डाइट एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा के नेतृत्व में डीएलएड बैच 2024 का यह दल जयपुर का भ्रमण करके लौटा है। जिसके अंतर्गत आमेर का किला, जवाहर कला केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड जयपुर में सरस डेरी और चौकी ढाणी का भ्रमण गाइड के अनुसार किया गया। महल के अंदर जगह जगह पर गाइड के द्वारा बताया गया कि यह किला राजा मानसिंह द्वारा बनवाया गया। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने देखा कि वर्षा के पानी का प्रबंधन बहुत ही अच्छे तरीके से अंडर ग्राउंड टैंक में स्टोर कर किया जाता था जिसको वर्तमान में वाटर हार्वेस्टिंग के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है। इस यात्रा की संयुक्त प्रभारी कला विषय की प्रवक्ता शिखा शर्मा ने बताया कि महल के अंदर जो कला आकृतियां और भित्ति लेखन है वो मिनीऐचर पेंटिंग है। प्राचार्य, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉक्टर मुकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की शैक्षिक यात्रा से क्लास टीचिंग में सुना इतिहास का ज्ञान स्थायित्व प्राप्त करता है और राजा महाराजाओं के रहन सहन, खान पीन और मनोरंजन के इतिहास के माध्यम से पता लगता है कि क्या सही और क्या गलत है? इस शैक्षिक भ्रमण में संस्थान के प्रवक्ता हरेश सिंह, शिखा शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, लोकेश और राजकुमार प्रशिक्षुओं के सहयोग हेतु साथ रहे। ये सभी जानकारी संस्थान के प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, यात्रा प्रभारी हरेश सिंह ने दी है।

फोटो नंबर 1
फोटो परिचय डाइट मथुरा के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया शैक्षिक भ्रमण ।
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत