आईटीआई का डीएम ने किया औचक निरीक्षण देर से आने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

बाराबंकी। जनपद में शासकीय संस्थानों में अनुशासन, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रातः राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जहांगीराबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर एवं बायोमेट्रिक हाजिरी का गहन परीक्षण किया जिसमें समयपालन को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
जांच में आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह सहित संस्थान में संचालित तीन केंद्रों यथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनीकोडर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरौलीगौसपुर के कुल 40 से अधिक कार्मिक निर्धारित समय के उपरांत उपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित कार्मिकों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यप्रणाली में समयपालन व जवाबदेही सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास संस्थान युवाओं के भविष्य निर्माण की आधारशिला हैं, अतः यहां अनुशासन, गुणवत्ता एवं परिणामपरक प्रशिक्षण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थान की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं मानक अनुरूप दुरुस्त कराया जाए, जिससे जनपद के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री विद्यांशु शेखर झा सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए निर्देशित किया कि छात्रों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख बनाया जाए, जिससे युवाओं को वास्तविक कौशल विकास का लाभ मिल सके।जिलाधिकारी ने संस्थान परिसर का व्यापक भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए।परिसर में संचालित टाटा मोटर्स के प्रशिक्षण केंद्र का भी अवलोकन किया तथा उद्योग-समन्वित प्रशिक्षण को और मजबूत करने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत