उप परिवहन आयुक्त अयोध्या ने की स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्यवाहियों की समीक्षा बैठक

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

मान्यता निरस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित को लेकर डीआईओएस को भेजे पत्र फिटनेस परमिट फेल मिलने पर स्कूल वाहन को तत्काल करे सीज- राजकुमार सिंह
बाराबंकी। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर उप परिवहन आयुक्त अयोध्या राजकुमार सिंह ने जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनपद में स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्यवाहियों की समीक्षा की| समीक्षा के दौरान उप परिवहन आयुक्त अयोध्या श्री सिंह ने यूपी इंटीग्रेटेड स्कूली व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर अब तक दर्ज हुई वाहन के दस्तावेज चालक का लाइसेंस पुलिस सत्यापन स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जीपीएस और सीसीटीवी जैसी सुविधाओं का विवरण का अवलोकन किया| तथा स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्ती के साथ चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीज किए जाने को लेकर निर्देशित किया| समीक्षा बैठक में उप परिवहन आयुक्त श्री सिंह ने प्रवर्तन टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विद्यालय प्रबन्धको प्रधानाचार्यो को स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानकों फिटनेस परमिट और शासन द्वारा विकसित स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर डेटा 100 प्रतिशत अपलोड करवाए| इस दौरान प्रवर्तन टीम को 3-3 ब्लाकों की जिम्मेदारी सौंपते हुए स्कूलो में जाकर सुरक्षा मानकों एवं फिटनेस परमिट आदि पत्रावलियों की जाँच कर उल्लंघन मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये| बैठक में आयुक्त ने अब तक हुई कार्यवाहियों का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से स्कूलों के विरुद्ध जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए| बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला यात्री मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी संभागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवत सिंह यादव आदि मौजूद रहे|

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत