चार केंद्रों में 280 किसानों से खरीदा गया 20260 क्विंटल गेहूं पीसीएफ केंद्रों में उठान शून्य खरीद ठप चारों केंद्रों में 1274 किसानों ने करा रखा है पंजीकरण

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में संचालित चार गेहूं खरीद केंद्रों में 30 अप्रैल तक 280 किसानों से 20 हजार 260 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। केंद्रों में गेहूं डंप होने से खरीद प्रवाहित हो रही है। बुधवार को दो केंद्रों में खरीद ठप मिली। जबकि दो में तौल हो रही थी। चारों केंद्रों में 1274 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा रखा है।
कस्बे में इस वर्ष विपणन शाखा के दो तथा पीसीएफ के दो केंद्र गेहूं खरीद के लिए खोले गए हैं। नवीन गल्ला मंडी प्रांगण में तीन केंद्र संचालित हो रहे। जिसमें एक क्रय विक्रय सहकारी समिति और दो विपणन शाखा के है। जनपद में सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र को गेहूं के उत्पादन में अव्वल माना जाता है। इस वर्ष 90 फ़ीसदी भूभाग में गेहूं का उत्पादन किसानों ने किया है। विपणन शाखा प्रथम ने 30 अप्रैल तक 95 किसानों से 6400 क्विंटल गेहूं खरीदा है। इसी तरह विपणन शाखा द्वितीय में 115 किसानों से 8360 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। दोनों केंद्रों में 874 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा रखा है। इन दोनों केंद्रों में उठान की स्थिति फिलहाल संतोष जनक है। यहां पर धीरे-धीरे ही सही लेकिन उठान हो रही है। मंडी में तीसरा केंद्र पीसीएफ की क्रय विक्रय सहकारी समिति का है। यहां के प्रभारी के मुताबिक 30 किसानों से 30 अप्रैल तक 3000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। उठान की स्थिति शून्य है। उठान न होने से यहां बुधवार को खरीद ठप रही, क्योंकि इनके पास जगह का अभाव है। इसी तरह क्षेत्रीय सहकारी समिति में 30 अप्रैल तक 40 किसानों से 2500 क्विंटल खरीदा गया है। यहां भी उठान शून्य है। क्रय विक्रय में 250 तथा क्षेत्रीय सहकारी समिति में 150 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा रखा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत