नवागत पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत देर रात्रि थाना बैरसिया एवं थाना ईटखेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान राजू मेहरा भोपाल.9425727854

बैरसिया।। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों, विवेचकों एवं पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया एवं उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गई तथा थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधों के पैटर्न की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई साथ ही समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि थाना में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं संबंधी एवं साइबर संबंधी अपराधों की विशेष रूप से समीक्षा की गई तथा त्वरित कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment