5 मई – नीरज सोनी स्वागत गुजरात। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें अप्रेंटिसशिप योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अपने विभाग या कार्यालय को पंजीकृत कर प्रशिक्षुओं को आमंत्रित करें। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना के तहत युवाओं को विभिन्न विभागों में प्रशिक्षण के साथ उचित स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव हासिल होता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों की आवश्यकता के अनुसार पोर्टल पर अवसर (अपॉर्चुनिटी) सृजित करें और प्राप्त आवेदनों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ करें। इस योजना के तहत कार्यालयों में उपलब्ध स्टाफ के विपरीत 2.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक एक वर्ष की अवधि के लिए शिक्षु रखे जा सकते हैं। ज्योति ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षुओं को नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाता है और प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते हैं, जो भविष्य में रोजगार पाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने सभी विभागों से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराकर जिले में कौशल विकास को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि इस पहल से नूंह के युवाओं को उद्योगों और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर आईटीआई मरोड़ा के प्रिंसिपल सुधीर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







