रानीगंज की खदान में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव

शंकरगढ़, प्रयागराज थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के रानीगंज में मंगलवार को एक खदान में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शिवकुमार विश्वकर्मा (30 वर्ष) पुत्र भोला विश्वकर्मा, निवासी रानीगंज के रूप में हुई है परिजनों के मुताबिक, शिवकुमार सोमवार शाम करीब 4:00 बजे शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने तलाश की और मंगलवार थाने में सूचना दी मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने रानीगंज स्थित पत्थर खदान में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस ने शव की शिनाख्त शिवकुमार के रूप में की घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी शंकरगढ़ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना हत्या है या हादसा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में मातम का माहौल है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत