जिलाधिकारी ने बाल संरक्षण गृह का किया आकस्मिक निरीक्षण

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर

मीरजापुर 5 मई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज मोर्चाघर स्थित जिला बाल संरक्षण गृह पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा कक्षवार यथा-कार्यालय, स्टोर, खेल म्यूजिक कक्ष, भोजनालय, शौचालय आदि भ्रमण कर विधिवत निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण गृह मे आवासित विधि विवादित किशोरो से बात चीत कर उन्हे दी जा रही स्वास्थ्य शिक्षा, दैनिक आहार, व्यवहारिक प्रशिक्षण, खेल कूद आदि मिल रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आवासित किशोरो को भोजन तालिका मीनू के अनुसार भोजन समय से उपलब्ध कराया जाए तथा इनका नियमित स्वास्थ्य भी मुख्य चिकित्साधिकारी सम्पर्क कर समय-समय पर कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा कुछ किशोरो से उनके पठन पाठन के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षण गृह के रखरखाव साफ सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किशोरो हेतु संचालित सुधार गृह में इस तरह से शिक्षा प्रदान क जाए कि यह यहां से बाहर निकलकर समाज की मुख्य धारा से जुड़े सकें। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष बाल संरक्षण गृह राम रक्षा पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, क्वार्डिनेटर/महिला कल्याण अधिकारी पूजा मौर्या उपस्थित रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment