मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यो की बैठक कर की समीक्षा मण्डलायुक्त ने कार्य में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता जल निगम सोनभद्र व भदोही का वेतन रोकने का दिया निर्देश

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख

मीरजापुर 5 मई।मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यो के तहत सम्बंध में तीनो जनपदो के जल निगम के अधिकारियो व सम्बन्धित अधिकारियो के साथ बैठक कर समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने कार्य में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता जल निगम भदोही व सोनभद्र का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठको में तीनो जनपदो के अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को बैठक में प्रतिभाग करने हेतु सूचित करे। मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन अन्तर्गत हर घर जल योजना की वास्तविक स्थिति जानने के दृष्टिगत कुछ पम्प आपरेटरो से दूरभाष पर वार्ता कर गांव अन्तिम छोर तक पानी पहुंचने के बारे में जानकारी ली गई निर्धारित के अनुसार पानी की आपूर्ति की जा रही है अथवा बताया गया समय के अनुसार ही आपूर्ति की जा रही है। कृछ कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि कतिपय स्थानो पर लो वोल्टेज की समस्या है जिस पर मण्डलायुक्त ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन स्थलो पर लो वोल्टेज की समस्या है सत्यापन कराते हुए तत्काल लो वोल्टेज की समस्या को दूर कराएं। तीनो जनपदो के अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि पानी का कहां आ रहा है अथवा पानी क्षतिग्रस्त हो गई है सत्यापन करते हुए सम्बन्धित फर्म को सही कराने हेतु निर्देशित करे यदि उनके द्वारा समयान्तर्गत ठीक नही कराया जाता है तो उनकेे विरूद्ध नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित एजेंसियो को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कहीं परियोजना लम्बित या अधूरी है तो उसे पूर्ण कराएं अन्यथा एफ0आई0आर0 नोटिस की कार्यवाही की जाएगी एवं क्षतिग्रस्त पाइपो को तत्काल ठीक कराए। जल जीवन मिशन द्वारा बिछाई गई पाइन लाइन कहीं-कहीं क्षतिग्रस्त होना बताया गया जिस पर मण्डलायुक्त ने तीनो जनपदो के जल निगम अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन स्थानो पर पाइन लाइन बिछाई गई उसका ले आउट बनाकर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराएं एवं अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क खोदी जा रही हो तो सम्बन्धित अधिशासी अभियंता से ले आउट लेकर ही कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि तीनो जनपदो के जल निगम के अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि मई व जून में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराएं एवं जनप्रतिनिधियो को बैठक में प्रतिभाग करने हेतु अनुरोध करे ताकि जनप्रतिनिधियो के क्षेत्र में जल जीवन मिशन अन्तर्गत यदि कोई समस्या हो तो उसे ठीक कराया जा सके। उन्होंने एजेंसियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन एजेंसियो के विद्युत बिल बकाया है उनका तत्काल भुगतान करना सुनिश्चित करे अन्यथा ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अधीक्षण अभियंता लोंक निर्माण विभाग, विद्युत सहित तीनो जनपदो के जल निगम अधिकारी व अन्य सम्बन्धित व पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत