जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
बैठक में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है।, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद पीलीभीत में कुल 21124 दिव्यांग पेंशनर्स है। दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना व दुकान निर्माणध्संचालन योजना के अन्तर्गत योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराते हुए आॅनलाइन आवेदन प्राप्त किये जा रहे है। कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकासखण्डो/नगरपालिकओं/नगर पंचायतों में दिनांक 28.04.2026 से 19.05.2026 तक चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यू0डी0आई0डी0 कार्ड के निर्गमन की समीक्षा में पाया गया कि जनपद में अबतक कुल 24001 दिव्यांगजनों के मुख्य चिकित्साअधिकारी स्तर से यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गत किए जा चुके है जबकि 3030 आवेदको के यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गत किए जाने हेतु पोर्टल पर लंबित है, मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा लंबित आवेदनों को शीघ्र ही निस्तारित कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देशि किया गया है। उ0प्र परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनों को निःशुल्क यात्रा में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश प्रदान किए गए है। जनपद में संचालित आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के संचालन की करते हुए केन्द्र में रिक्त पदों पर नियमानुसार भर्ती करने के निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, डिप्टी एस0पी0, डा0 ज्ञान प्रकाश डिप्टी सी0एम0ओ0, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, श्री जगन्नाथ चक्रवर्ती, डा0 अमिताभ अग्निहोत्री, श्री सुखबीर सिंह भदौरिया, श्री विजय सिंह व समस्त स्टाॅफगण मौजूद रहें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







