दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
नौहझील बाजना में चल रहीं डेयरियों पर पैनी नजर
09 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये
मथुरा। नौहझील बाजाना क्षेत्र में चल रहीं डेयरियों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नजर गढा दी है। पनीर और दूध में मिलावट खोरी और सिंथेटिक प्रोडक्ट तैयार करने की लगातार शिकायतें विभाग के पास पहुंच रही हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को गुणवत्तायुक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सचल दल के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह, दलवीर सिंह एवं भरत सिंह द्वारा पारसौली रोड, बाजना स्थित राधे मिल्क प्रोडक्ट्स (प्रो. गीतम सिंह) का निरीक्षण कर पनीर व मिश्रित दूध का एक एक नमूना, पप्पू डेयरी (प्रो. बलवीर सिंह) से पनीर के दो नमूने, सिरसा मिल्क प्रोडक्ट् (प्रो. रिषी) से पनीर व मिश्रित दूध का एक एक नमूना एवं मुड़लिया रोड, बाजना स्थित सोनू डेयरी (प्रो. जय प्रकाश) से पनीर, मिश्रित दूध व क्रीम के एक-एक नमूनें संग्रहित किये गये। सोनू डेयरी (प्रो. जयप्रकाश) पर अस्वच्छकार दशाओं में पनीर निर्माण होते हुए पाये जाने पर उक्त फर्म पर एफएसएस एक्ट 2006 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए डेयरी संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गयी। संग्रहित किये गये कुल 09 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
फोटो नंबर 2
फोटो परिचय खाद्य सुरक्षा अधिकारी डेयरियों पर कार्यवाही करते हुए।
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







