(जिला संवाददाता प्रथम सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा , जनपद एटा में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा के पदाधिकारियों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के मनमाने बिलिंग सिस्टम और अतिरिक्त शुल्क के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम को सौंपकर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गई हैं: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में जो आदेश दिया है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदला जाएगा, यह नियम चुनाव के बाद दोबारा लागू न किया जाए। स्मार्ट मीटर लगाने पर जो 2,800 रुपये चार्ज लिया जा रहा है, उसे पूरी तरह समाप्त किया जाए। जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, उनके यहां वापस पुराने मीटर लगाए जाएं, और किसी भी उपभोक्ता के यहां जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ठाकुर अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा,निशकांत शर्मा एडवोकेट (राष्ट्रीय चेयरमैन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), सचिन गुप्ता (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सत्यवीर शाक्य (मंडल उपाध्यक्ष, अलीगढ़ मंडल), सोनू गुप्ता, नितिन तिवारी (जिला संगठन सचिव), कृष्ण कुमार पाठक, प्रांशु तिवारी, सुलेखा यादव (जिला उपाध्यक्ष), रोहित कुमार (प्रदेश सचिव, यूपी), अभिषेक तोमर (जिला उपाध्यक्ष), इस्लाम खान (शहर अध्यक्ष), एडवोकेट ज्योति सोलंकी, शिवम शाक्य, दयानंद यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, सकीट), भानु ठाकुर, राहुल कुमार, शुभ कुमार, प्रांजल दिवाकर, प्रियांशु यादव, सागर सोलंकी, हिमांशु पंडित, पंकज राठौर, सुलेखा यादव,रमा मिश्रा, नैना शर्मा एडवोकेट,नेमा दिवाकर ,पुष्पेंद्र बघेल एडवोकेट,लाला बाबू खान , अनुज कोहली,बृज किशोर दीक्षित,रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट,देवेंद्र राजपूत एडवोकेट, रिंकू खत्री सहित कई लोग शामिल थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







