प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मंडल लंघाडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंदुल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारी बैठक में सहभागिता करते हुए क्षेत्र की जनता से आत्मीय संवाद स्थापित किया। यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई।बैठक के दौरान विधायक मेश्राम ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामवासियों को प्रदान की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचे।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को विधायक के समक्ष रखा।मेश्राम ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक राजेंद्र मेश्राम ने अपने संबोधन में कहा कि उनका सतत प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने आगे कहा कि जनता की सेवा, विश्वास और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और इसी संकल्प के साथ वे निरंतर क्षेत्रवासियों के बीच उपस्थित रहकर हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







