प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति का आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी किया गया, जिसके बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।जैसे ही यह खबर सामने आई, गोयल के समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनके निवास पर बधाई देने के लिए तांता लग गया। लोगों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका स्वागत कर इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताया बीरेंद्र गोयल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के लिए याद किया जाता है। उनकी पहचान एक मिलनसार, सक्रिय और बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में है।राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय नागरिकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से सिंगरौली क्षेत्र के विकास कार्यों में नई गति आएगी। विशेषकर शहरी विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।गोयल ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और सिंगरौली को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।बीरेंद्र गोयल की नियुक्ति न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सिंगरौली के समग्र विकास के लिए एक नई शुरुआत के रूप में भी देखी जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







