अंतरराज्यीय ट्रक चोरी गैंग के सक्रिय चार सदस्य गिरफ्तार, ट्रक सहित 90 लाख के टैबलेट और लैपटॉप बरामद

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। रिफाइनरी थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ट्रक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया एक ट्रक, लैपटॉप, टैबलेट और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामदगी की कुल कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है।
थाना प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) जयबिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 2ः52 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। फैक्ट्री एरिया रेलवे लाइन के पास स्थित एक बाड़े में घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रक नंबर एचआर 55 ए क्यू 0672 (शिव शक्ति कैरियर) को बरामद किया। मौके से रिजवान, नासिर, मौहब्बत और हासिम नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद ट्रक के अंदर से चोरी किए गए लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ ही 80 हजार रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इस ट्रक की चोरी के संबंध में 30 अप्रैल 2026 को थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का ट्रक फैक्ट्री एरिया के पास छिपाकर रखा गया है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित तरीके से ई-कॉमर्स कंपनियों के वेयरहाउस को निशाना बनाते थे। गिरोह का एक सदस्य ट्रक ड्राइवर बनकर माल ढुलाई का काम लेता था। रास्ते में ट्रक रोककर उसकी सील काटकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए जाते थे। बाद में ट्रक को फिर से सील कर दिया जाता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत