मजदूरों को न्याय दिलाने में पीछे नहीं रहेगी कांग्रेस: मुकेश मंडी चौराहे और कृष्णा नगर पहुंचकर किया मजदूरों का सम्मान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/प्रदीप सिंह
मथुरा। अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला कांग्रेस द्वारा मंडी चौराहे कृष्णानगर पर निर्माण मजदूरों का सम्मान किया गया और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके सम्मान और हितों की रक्षा में कांग्रेस पीछे नहीं रहेगी। पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद निर्माण मजदूरों को सम्मानित करते हुए कहा किकांग्रेस के महान नेता लोकमान्य तिलक, लाला लाजपत राय, पंडित जवाहर लाल नेहरू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद की और उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा था। जबकि शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु ने पब्लिक सेप्टी बिल और ट्रेड डिस्प्यूट एक्ट थोपने के ब्रिटिश सरकार के कदम के खिलाफ धमाका किया था। मौजूदा सरकार मजदूर वर्ग के अधिकारों को छीन कर उन्हें शोषण का शिकार बना रही है। मजदूर नेता कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी ने मई दिवस पर रोशनी डालते हुए असंगठित और ठेका श्रमिकों के चौतरफा शोषण के लिए सरकार और कॉरपोरेट पूंजी की सांठगांठ को दोषी ठहराया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, प्रवीण ठाकुर, सौरभ चतुर्वेदी, बलवीर प्रधान, आदित्य तिवारी, मोहित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक निषाद, विनोद दिवाकर, हर्ष चौरसिया, अप्रितम सक्सेना, रमेश कश्यप, करन निषाद, ललिता देवी, मंजु, सुरेश शर्मा, नोहवत सिंह आदि ने भी मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित कामगारों को सम्मानित करते हुए उनके एकजुट होने का आवाहन किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत