शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई, न्यायालय से भारी जुर्माना

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी/कोड़ा
जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है। माननीय न्यायालय द्वारा ऐसे मामलों में भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान जारी है।
इसी क्रम में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को चौकी कोड़ा, थाना झगराखंड क्षेत्र में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान गोरेलाल (पिता राम चरण सिंह), उम्र 38 वर्ष, निवासी कोड़ा को मोटरसाइकिल चलाते समय शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, एएसआई समरित मरावी एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला पुलिस की अपील
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—
शराब पीकर वाहन न चलाएं
यातायात नियमों का पालन करें
नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक एवं न्यायिक कार्रवाई की जाएगी

जिला पुलिस, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत