आदर्श ग्रुप ऑफ पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट मनेन्द्रगढ़ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी/मनेंद्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ के पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में दोपहर 2:00 बजे से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में उपस्थित माननीय न्यायाधीश गणो के द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई। वही अगली कड़ी में न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर अपराध के विषय में चर्चा की गई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के द्वारा नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया मनेन्द्रगढ़ तालुका से तीन न्यायाधीश गण उपस्थित हुए।
माननीय अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति यशवंत वासनिकर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लोकेश कुमार एवं नयायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश कुमार सोरी मुख्य रूप से मौजूद रहे इनके अलावा महिला संरक्षण अधिकारी नीता पाण्डेय एवं केंद्र प्रशासक सखी वन स्टाप सेंटर अधिकारी प्रियंका रजवाड़े भी मौजूद रहीं, इनके द्वारा घरेलू हिंसा एवं लैगिक उत्पीड़न पर विस्तार पूर्वक जानकारी से अवगत कराया गया। तथा जानकारी मे राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, साइबर हेल्पलाइन 1930, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, निशुल्क कानूनी सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन 15100 नंबरों को साझा किया गया।
उक्त शिविर में आदर्श ग्रुप ऑफ पैरामेडिकल के संचालिका संजू सोनी, अंजनी यादव पीएलव्ही थाना झगराखंड, अजय विश्वकर्मा पीएलव्ही थाना मनेन्द्रगढ़, लाला लाजपत प्रजापति पीएलव्ही प्रबंध कार्यालय के अलावा इंस्टिट्यूट के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment