सफाई मजदूर एकता मंच ने नगर निगम पर किया प्रदर्शन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/पालेन्द्र सिंह
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच (सम्बद्ध एक्टू) जिला कमेटी मथुरा के तत्वावधान में नगर निगम मथुरा पर जोरदार प्रदर्शन कर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामरेड उत्तमचंद सहजना ने की। इसमें शहरी आजीविका केंद्र (डूडा) के अधीन कार्यरत डोर टू डोर/डंपर, जेसीबी, ट्रैक्टर वाहन चालकों ने भाग लिया। वर्तमान में ये सभी चालक नेचर ग्रीन टूल्स एंड मशीन प्रा. लि. के अधीन कार्य कर रहे हैं। सभी वाहन चालकों का स्वैच्छा से गैराज गोदाम डीग गेट में नगर निगम के वाहनों पर स्थानांतरण किया जाए। चालकों का वेतन नेचर ग्रीन टूल्स एंड मशीन प्रा. लि. से न काटकर नगर निगम प्रशासन के बजट से सीधे भुगतान किया जाए। सभी चालक राजेश यादव के अधीन कार्य करने को तैयार हैं। और वृंदावन जॉन के चालकों को वृंदावन में ही कार्यरत रहने दिया जाए। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कामरेड उत्तमचंद सहजना ने कहा कि ष्ठेका प्रथा के नाम पर चालकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी ड्राइवरों को अपने अधीन लेना होगा और सीधे वेतन देना होगा। इस अवसर पर कामरेड बी एम मेहता, कामरेड नासिर साह, प्रीतम सिंह, अजय चौधरी, वृंदावन जॉन दिलीप ठाकुर, ठा. हरि गोपाल, जितेंद्र सिंह, संजय चौहान, जितेंद्र पातेरे, रविकांत आनंद सहित सैकड़ों वाहन चालक, सफाई मित्र, हेल्पर मिस्त्री मौजूद रहे। मंच ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment